बरहरवा में रक्तवीर सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन


बरहरवा में रक्तवीर सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन, रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र व मैडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

बरहरवा में रक्तवीर सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन, रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र व मैडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

बरहरवा : मानवता के सच्चे सिपाहियों—रक्तवीरों के सम्मान में रविवार को आर. बी. पैलेस, बरहरवा में समाजसेवी सुमन कुमार के तत्वावधान में “रक्तवीर सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास,

बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा, डॉ. अरविंद कुमार, भाजपा जिला महामंत्री ललिता पासवान, कमल आर्य, मनोहर लाल चौहान, ध्वजन घोष, राजीव  रंजन शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष व पत्रकार तथा शिक्षक जगदीश महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद उजाला कुमारी द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बरहरवा के सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजक सुमन कुमार ने कहा कि “रक्तवीर हमारे समाज के धरोहर हैं, जिनके कारण अनेक जीवन सुरक्षित रहते हैं। ऐसे वीरों का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।” समारोह में बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।


रिपोर्ट: अनूप साह | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बरहरवा में रक्तवीर सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel