साहिबगंज: ब्रह्माकुमारीज़ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रहित
साहिबगंज: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आजाद नगर शाखा द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सदर अस्पताल, साहिबगंज के रक्त अधिकोष (ब्लड बैंक) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें कुल 20 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. देवेश, रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला सहाय और डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रक्त अधिकोष टीम से मो. जाहिद अली, प्रदीप कुमार, शुभम गोस्वामी, रांझी कुमारी और मो. समीर ने रक्त संग्रह में योगदान दिया।
संस्थान की प्रभारी बीके प्रिया ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर 22 से 25 अगस्त तक भारत और नेपाल के सेवा केंद्रों में विशाल रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य 1 लाख यूनिट रक्त संग्रहित करना है, जिससे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया जा सके।
कार्यक्रम में बीके प्रिया, बैसाखी, आकृति, बरखा, आरती, पूजा सहित अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Response to "साहिबगंज: ब्रह्माकुमारीज़ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रहित"
Post a Comment