भारत-पाकिस्तान मैच के विरोध में हिन्दू धर्म रक्षा मंच और वेटरन्स इंडिया
साहिबगंज: आगामी T20 एशिया कप 2025 के शेड्यूल में घोषित भारत-पाकिस्तान मैच (14 सितंबर) को लेकर साहिबगंज जिले के धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का कहना है कि जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद समाप्त नहीं होता, तब तक भारत को पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का खेल या संबंध नहीं रखना चाहिए।
हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति को देश की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि जब व्यापार, पानी और संवाद तक बंद है, तो क्रिकेट मैच क्यों खेला जा रहा है?
मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने भी दुश्मन देश के साथ खेल को अनुचित बताते हुए कहा कि देशहित को खेल भावना से ऊपर रखा जाना चाहिए।
इसी तरह, वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को शहीदों के बलिदान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सैनिकों की कुर्बानी और देश की भावना दोनों के खिलाफ है।

0 Response to "भारत-पाकिस्तान मैच के विरोध में हिन्दू धर्म रक्षा मंच और वेटरन्स इंडिया"
Post a Comment