जमालपुर-भागलपुर तीसरी रेल लाइन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, तीन साल में पूरा होगा निर्माण


जमालपुर-भागलपुर तीसरी रेल लाइन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, तीन साल में पूरा होगा निर्माण

साहिबगंज : मालदा रेल खंड के जमालपुर-भागलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 1094 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत बनाई जाएगी।

परियोजना के तहत लगभग 53 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। इसके पूरा होने से रेल यातायात सुगम होगा, नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता खुलेगा और गुड्स ट्रेनों की लोडिंग-अनलोडिंग संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

रेलवे को राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी। कोयले की निर्बाध आपूर्ति होने से ऊर्जा उत्पादन प्रभावित नहीं होगा। इस परियोजना के निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने के बाद जल्द शुरू किया जाएगा और इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस तीसरी रेल लाइन के जरिए इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "जमालपुर-भागलपुर तीसरी रेल लाइन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, तीन साल में पूरा होगा निर्माण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel