संत जेवियर विद्यालय में बैड टच का मामला, अभिभावकों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग


संत जेवियर विद्यालय में बैड टच का मामला, अभिभावकों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

बरहरवा : कोटालपोखर स्थित संत जेवियर विद्यालय में एक छात्रा के साथ बैड टच (अशोभनीय स्पर्श) का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी शिक्षक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन ने लीपापोती का रुख अपनाया।

हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर स्टीफन राज के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई और जांच के बाद आरोपी शिक्षक को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। लेकिन अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने इस गंभीर घटना को छिपाने की कोशिश की और आरोपी पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।    

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर भी बच्चों की सुरक्षा खतरे में क्यों है? अभिभावक अब स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने जान-बूझकर दोषी शिक्षक को बचाया है। बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने  और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने कि भी मांग की है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क


0 Response to "संत जेवियर विद्यालय में बैड टच का मामला, अभिभावकों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel