खेलो झारखंड प्रतियोगिता" का शुभारंभ, डीसी हेमन्त सती ने किया उद्घाटन
साहिबगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में जिला स्तरीय "खेलो झारखंड प्रतियोगिता" का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त हेमन्त सती, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, सदर अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, प्रभारी खेल पदाधिकारी समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक चलेगी, जिसका आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के लिए अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। इससे खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभा को न केवल पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें प्रोत्साहन भी मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन से जिले में खेलों का स्तर और आगे बढ़ेगा।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। खेलों में विशेष रूप से हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
0 Response to "खेलो झारखंड प्रतियोगिता" का शुभारंभ, डीसी हेमन्त सती ने किया उद्घाटन"
Post a Comment