करम पर्व से पहले साहिबगंज की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त जारी


करम पर्व से पहले साहिबगंज की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त जारी

साहिबगंज : करम पर्व से पहले झारखंड सरकार ने साहिबगंज की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत 13वीं किस्त के रूप में 2500 रुपये की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसके लिए साहिबगंज समेत सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को 2500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अनुमान है कि 1 सितंबर से राशि ट्रांसफर शुरू होगी और 2–3 दिनों के भीतर लाभुक महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी।

पात्रता शर्तें:

  • महिला को कम से कम एक वर्ष से लगातार योजना का लाभ मिल रहा हो।

  • परिवार की आय सीमित हो और कोई अन्य सरकारी पेंशन प्राप्त न कर रही हो।

  • महिला का बैंक खाता डीबीटी से लिंक और केवाईसी पूरा होना अनिवार्य है।

इस योजना का उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "करम पर्व से पहले साहिबगंज की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त जारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel