भीतरघाती राजनीति पर जनता का गुस्सा, वेटरन्स इंडिया ने देश विरोधी बयानों पर कार्रवाई की मांग की


भीतरघाती राजनीति पर जनता का गुस्सा, वेटरन्स इंडिया ने देश विरोधी बयानों पर कार्रवाई की मांग की

साहिबगंज : देश की संप्रभुता, सेना और संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार सवाल उठाने वाले नेताओं को लेकर जिले की आम जनता में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग कह रहे हैं कि ऐसे नेताओं को सिर्फ नेता नहीं, बल्कि देश के दुश्मनों के साथी समझा जाए।

वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने आरोप लगाया कि कुछ नेता बयानबाजी के नाम पर दुश्मन देशों की भाषा बोल रहे हैं और लोकतंत्र की आड़ में भीतरघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालच में ऐसे लोग न्यायालय, कानून, सेना और संविधान का अपमान कर रहे हैं, जिससे जनता में गुस्सा बढ़ रहा है।

भूलन दुबे ने विभिन्न एजेंसियों से मांग की है कि ऐसे नेताओं की हर गतिविधि और बयान की गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि देश के भीतर रहकर देश से लड़ने वालों को जनता पहचान चुकी है, अब एकजुट होकर आवाज़ उठाने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि देशहित में सजग और सतर्क रहें तथा राष्ट्रविरोधी तत्वों को बेनकाब करें।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "भीतरघाती राजनीति पर जनता का गुस्सा, वेटरन्स इंडिया ने देश विरोधी बयानों पर कार्रवाई की मांग की"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel