दिवंगत मंत्री स्व. रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए विधानसभाध्यक्ष
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा में शनिवार को राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री और झारखंड आंदोलनकारी स्व. रामदास सोरेन के आवास पर आयोजित संस्कार भोज में प्रदेश के कई दिग्गज नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो भी पहुंचे और स्व. रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्कार भोज के दौरान वातावरण भावुक था। रवीन्द्रनाथ महतो ने रामदास सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के गठन में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि “रामदास जी केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि झारखंड की अस्मिता के प्रतीक थे। उन्होंने शिक्षा, समाज और आदिवासी अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।” उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस भी बंधाया।
कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेताओं के अलावा विभिन्न दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। संस्कार भोज में प्रशासनिक तैयारियां भी सख्त थीं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों और नेताओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

0 Response to "दिवंगत मंत्री स्व. रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए विधानसभाध्यक्ष"
Post a Comment