"आरण्यक काव्य मंच" के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन, कवियों की प्रस्तुति ने बांधा समा


"आरण्यक काव्य मंच" के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन, कवियों की प्रस्तुति ने बांधा समा

साहिबगंज: साहित्यिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से "आरण्यक काव्य मंच" के तत्वावधान में रविवार को मौर्या बैंक्वेट हॉल, साहिबगंज में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों और गीतकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काव्य मंच के संस्थापक विजय भारती ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के रूप में जैक बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रो. डॉ. अरविन्द प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, प्रो. कमल महावर, शम्भू नाथ यादव, विजय भारती और प्रो. सुबोध कुमार झा 'आशु' ने दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। संचालन भगवती रंजन पाण्डेय ने किया।

कवि सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित हुआ—पहला सत्र सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक। इस दौरान विजय भारती, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, नमन, प्रो. सुबोध कुमार झा 'आशु', उमाशंकर राव उरेन्दू (देवघर), डॉ. मनोज राही (गोड्डा), प्रमोद निराला (जमालपुर), अभय कुमार सिन्हा (सबौर), सपना चंद्रा (कहलगांव), इन्द्र ज्योति राय (दुमका), विनय कुमार झा (पटना), अंजनी कुमार सुमन (मुंगेर) सहित कई कवियों ने काव्य पाठ कर समां बांध दिया।

इस मौके पर शहर के शिक्षाविद, पत्रकार, साहित्यकार और साहित्यप्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to ""आरण्यक काव्य मंच" के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन, कवियों की प्रस्तुति ने बांधा समा"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel