साहिबगंज भाजपा महिला जिलाध्यक्ष गरिमा साह का कांग्रेस पर हमला, आम जनता से की सीधी अपील
साहिबगंज: भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गरिमा साह ने कांग्रेस पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए आम जनता से अपील की है कि वह तथ्यों के आधार पर सच्चाई को समझें। गरिमा साह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर चुनाव आयोग से सांठ-गांठ कर वोट चोरी का आरोप लगाती है,
जबकि एनडीए सरकार ने किसी भी चुनाव आयुक्त को पुरस्कृत नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस को SIR पर इतना भरोसा है तो बिहार में उसका विरोध क्यों किया गया? वहीं, कर्नाटक में सवाल उठाने वाले अपने ही मंत्री से जबरन इस्तीफा लेना कांग्रेस की नीति और चाल को उजागर करता है।
उन्होंने न्यायपालिका के मुद्दे पर 1975 का उदाहरण देते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी की जीत को अनियमित करार देकर चुनाव रद्द किया था, जिसके बाद इमरजेंसी लगाई गई। यह कांग्रेस के इतिहास का काला सच है।
गरिमा साह ने यह भी आरोप लगाया कि 1971 युद्ध के नायक फील्ड मार्शल माणिक शॉ को इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में पेंशन तक नहीं दिया, केवल इस कारण कि उन्होंने जेपी आंदोलन को कुचलने के लिए बिहार में सेना भेजने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने कहा,
“कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर है। आम जनता सब समझती है, तभी तो एनडीए सरकार लगातार देश की सेवा कर रही है।”
0 Response to "साहिबगंज भाजपा महिला जिलाध्यक्ष गरिमा साह का कांग्रेस पर हमला, आम जनता से की सीधी अपील"
Post a Comment