सीसीटीवी ने उगला राज़, 900 ग्राम चांदी व दो बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार


सीसीटीवी ने उगला राज़, 900 ग्राम चांदी व दो बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार, कारोबारी से लूट कांड का एसपी ने किया उद्भेदन

सीसीटीवी ने उगला राज़, 900 ग्राम चांदी व दो बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार, कारोबारी से लूट कांड का एसपी ने किया उद्भेदन

साहिबगंज : शनिवार को आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर आभूषण कारोबारी से हुई लूटकांड का खुलासा करने का दावा किया। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष बताया कि इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये अपराधी हैं, पुरानी साहिबगंज के 25 वर्षीय सोनू कुमार यादव और  22 वर्षीय रितेश कुमार यादव तथा चानन के 40 वर्षीय मनोहर पासवान। पुलिस ने उनके पास से लगभग 900 ग्राम चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और जेवरात वजन करने वाली मशीन बरामद की  है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अभी भी फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि बीते 28 अगस्त को इंद्रजीत कुमार स्वर्णकार से चार अपराधियों ने एक किलो चांदी का आभूषण लूट लिया था,

जब वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इंद्रजीत ने जिरवाबाड़ी थाना में घटना की सूचना दी। पुलिस ने कांड संख्या 168/25 दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सीसीटीवी ने उगला राज़, 900 ग्राम चांदी व दो बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel