शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित भित्ति चित्रों का डीसी ने किया अनावरण
शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित भित्ति चित्रों का डीसी ने किया अनावरण, परिसदन सभागार का नाम हुआ "शिबू सोरेन सभागार"
साहिबगंज: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से साहिबगंज परिसदन के मिनिएचर गैलरी में उनके जीवन पर आधारित भित्ति चित्रों का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हेमन्त सती और उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया।
यह भित्ति चित्र प्रसिद्ध कलाकार अमित प्रकाश द्वारा बनाया गया है, जिसमें शिबू सोरेन के जन्म से लेकर उनके निधन तक की जीवन यात्रा को चित्रित किया गया है। आम जनता के लिए यह मिनिएचर गैलरी अगले 10 दिनों तक खुला रहेगा।
उपायुक्त ने इस अवसर पर घोषणा की कि परिसदन सभागार का नाम अब "शिबू सोरेन सभागार" के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शिबू सोरेन के जीवन और उनके योगदान को सम्मानित करने की एक महत्वपूर्ण कोशिश है।
चित्रकार अमित प्रकाश ने बताया कि इस भित्ति चित्र के लिए स्क्रिप्ट प्रोफेसर सुबोध कुमार झा और संजय कुमार तिवारी ने तैयार की थी। इसमें शिबू सोरेन के जीवन के विभिन्न चरणों को प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती, उप विकास आयुक्त सतीश चन्द्रा, शंभू नाथ यादव, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, सत्यजीत कृष्ण, संजय तिवारी, प्रो. सुबोध कुमार झा और विजय भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Response to "शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित भित्ति चित्रों का डीसी ने किया अनावरण"
Post a Comment