साहिबगंज में 'अबुआ आवास योजना' में खुलकर भ्रष्टाचार, स्वयंसेवक ने मांगे 10 हजार


साहिबगंज में 'अबुआ आवास योजना' में खुलकर भ्रष्टाचार, स्वयंसेवक ने मांगे 10 हजार

साहिबगंज : जिला में 'अबुआ आवास योजना' में भ्रष्टाचार के आरोप आम हैं। ताजा मामला शनिवार को सामने आया है, जहां बोरियो प्रखंड क्षेत्र के मदनशाही निवासी जियारत अंसारी और कौशर अंसारी ने उप विकास अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि स्वयंसेवक तारिक अंसारी योजना की तीसरी किस्त दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांग रहा है।

दोनों ने पहले ही आवास पास कराने के लिए 10 हजार रुपए दिए थे और 30 हजार और 50 हजार रुपए की दो किस्तें भी आ चुकी हैं। तारिक अंसारी पर लिंटर लेवल का फोटो करने के लिए 10 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक ने फोटो कराने के लिए स्वयंसेवक से मिलने को कहा था।

इस संबंध में दोनों लाभुकों ने डीडीसी को पत्र लिखकर न्याय की गुबार लगाई है। डीडीसी सतीश चंद्रा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि 'अबुआ आवास योजना' झारखंड सरकार द्वारा इस उम्मीद से शुरू की गई थी, ताकि राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का आवास प्रदान किया जा सके।

इस योजना के तहत 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जो पांच किस्तों में दी जाती है। योजना के लिए पात्रता निर्धारित की गई है, जिसमें झारखंड का निवासी होना, पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम होना और पूर्व में आवास योजना का लाभ न लेना शामिल है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज में 'अबुआ आवास योजना' में खुलकर भ्रष्टाचार, स्वयंसेवक ने मांगे 10 हजार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel