पूजा के दौरान आपत्तिजनक संदेशों पर रोक लगाए एडमिन: बरहरवा प्रखंड प्रशासन
बरहरवा : दुर्गा पूजा महापर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु सोमवार की देर शाम कोटालपोखर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अनोज कुमार ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पूजा समितियां अपने अधिकारियों के साथ पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों की सूची प्रशासन को देंगी। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, डस्टबिन और “आप CCTV कैमरे की नजर में हैं” बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। प्रतिमा विसर्जन और भीड़ नियंत्रण का कार्य पुलिस बल की देखरेख में होगा।
बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह व आपत्तिजनक संदेशों पर रोक रहेगी, उल्लंघन पर ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, प्रत्येक पंडाल में प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट एड किट रखना अनिवार्य होगा।
बैठक में बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, थाना प्रभारी चंदन भैया, पंचायत समिति सदस्य रंजीत साह, युवा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष समीम मंसूरी, मुखिया सेरोफिन हेंब्रम सहित विभिन्न पूजा समिति पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Response to "पूजा के दौरान आपत्तिजनक संदेशों पर रोक लगाए एडमिन: बरहरवा प्रखंड प्रशासन"
Post a Comment