भारतीय सेना का "संभव फोन" क्या है? जानिए इसकी खासियत और उपयोगिता
भारतीय सेना अब आम स्मार्टफोन की जगह अपने विशेष 5G "संभव फोन" का इस्तेमाल कर रही है। यह फोन पूरी तरह सुरक्षित आंतरिक संचार के लिए बनाया गया है और साधारण मोबाइल से बिल्कुल अलग है। इसमें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और इनहाउस ऐप्स शामिल हैं, जो संवेदनशील जानकारी को बाहरी खतरों से बचाते हैं।
करीब 30,000 संभव फोन सेना के अधिकारियों को जारी किए गए हैं। यह फोन एयरटेल और जियो के 5G नेटवर्क पर चलता है। इसमें थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने की अनुमति नहीं है, जिससे मालवेयर और डेटा लीक का खतरा लगभग शून्य हो जाता है।
मुख्य विशेषताएं:
-
एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन से कॉल, मैसेज और डॉक्यूमेंट पूरी तरह सुरक्षित
-
ब्लॉकचेन आधारित डेटा सुरक्षा
-
"M-Sigma" जैसे सुरक्षित इनहाउस ऐप्स (व्हाट्सएप जैसा लेकिन फुल सिक्योर)
-
सभी अधिकारियों के नंबर पहले से सेव
-
बाहरी ऐप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं
इस फोन का इस्तेमाल चीन सीमा पर हुई बातचीत और ऑपरेशन सिन्दूर जैसे अभियानों में किया गया, जहाँ सुरक्षित संवाद बेहद जरूरी था। नतीजा यह रहा कि न तो कोई दुश्मन बातचीत सुन पाया, न हैकिंग या ब्लैकमेलिंग की कोई गुंजाइश रही।
संभव फोन भारतीय सेना के लिए उच्च सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की नई मिसाल है।

0 Response to "भारतीय सेना का "संभव फोन" क्या है? जानिए इसकी खासियत और उपयोगिता"
Post a Comment