उफान के बाद घटने लगा है गंगा का जलस्तर, फिर भी परेशानियां बरकरार


उफान के बाद घटने लगा है गंगा का जलस्तर, फिर भी परेशानियां बरकरार

साहिबगंज : उफान के बाद गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे खिसकने लगा है। दो सेंटीमीटर प्रति दिन की रफ्तार से जलस्तर में कमी आ रही है, फिर भी दर्जनों गांव, मोहल्ले और कॉलोनियों में अभी तक पानी भरा है। हालांकि, पानी निकलने के बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं होंगी। कीचड़ और गंदगी के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों परेशानी झेलनी पड़ेगी।    

उल्लेखनीय है कि पिछले दो महीने से गंगा उफान पर थी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार कर गया था। आसपास की कॉलोनियां जलमग्न हो गईं थीं। वहीं घाटों को डुबाते हुए पानी मोहल्लों में घुसने लगा था। हजारों लोगों के घरों में पानी घुस गया था।

इससे तटवर्ती इलाके के लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ गई थीं। गंगा के प्रवाह के चलते काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ की वजह से आस-पास के इलाकों में गंगा का पानी फैल गया और लोगों के घरों में पानी घुस गया। ऐसे में लोग अपने रिश्तेदारों, सरकारी विद्यालयों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं। 

गंगा के जलस्तर में अब कमी आनी शुरू हो गई है। बीते दिनों दो सेंटीमीटर प्रति दिन की रफ्तार से पानी घट रहा था। इससे तटवर्ती इलाकों में थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में पानी भरा है, इससे परेशानी बरकरार है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "उफान के बाद घटने लगा है गंगा का जलस्तर, फिर भी परेशानियां बरकरार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel