बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी श्रमजीवी एक्सप्रेस


बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी श्रमजीवी एक्सप्रेस

पटना : बिहार के दानापुर रेल मंडल के फतुहा स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। स्टेशन से खुलते ही डाउन 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन के साथ लगी बोगियां पीछे की बोगियों को छोड़कर लगभग 8-10 फीट आगे जाकर रुक गईं, जिससे यात्रियों को जोरदार झटका लगा और उनके बीच अफरातफरी मच गई।

बाद में टेक्नीशियन की मदद से टूटी हुई कपलिंग को जोड़ा गया। हादसे की सूचना मिलते ही लोको पायलट और गार्ड ने तत्काल अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन प्रबंधक की टीम मौके पर पहुंची।   

लोको पायलट को संदेश भेजकर ट्रेन को पीछे करवाया गया और टेक्नीशियन की मदद से टूटी हुई कपलिंग को जोड़ा गया। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटा लगा। फतुहा स्टेशन पर सुबह 8:08 बजे पहुंची ट्रेन 9:02 बजे अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सकी।

जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि यह कपलिंग टूटने का मामला है और जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी श्रमजीवी एक्सप्रेस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel