शिवनारायणपुर स्टेशन पर होगा वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, वेटरन्स इंडिया ने रेल विभाग का जताया आभार
साहिबगंज : साहिबगंज रेलवे स्टेशन से सटे मालदा रेलखंड के शिवनारायणपुर स्टेशन पर 13403/04 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 16/09/25 से शुरू होने वाली है। यहां ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस ठहराव से यात्री अब अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकेंगे और उनके समय और धन की बचत होगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार अप में गाड़ी संख्या 13403 का आगमन 06:55 बजे होगा, जबकि प्रस्थान 06:57 होगी। वहीं, डाउन में गाड़ी संख्या 13404 का आगमन 07:44 बजे और प्रस्थान 07:46 बजे होगा।
वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिवनारायणपुर स्टेशन पर वनांचल एक्सप्रेस का ठहराव होने से यात्रियों को अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही इस ठहराव से यात्रियों का समय और धन दोनों बचेंगे, क्योंकि उन्हें अब अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मुख्य मांग थी, जो अब पूरी हुई है। भूलन दुबे ने रेल विभाग का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि साहिबगंज जिला सहित शिवनारायणपुर और आस-पास के क्षेत्रों के लोग वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से कर रहे थे। अब उनकी यह मांग पूरी हो गई है, और वे अपनी यात्रा के लिए वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन का उपयोग कर सकेंगे।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "शिवनारायणपुर स्टेशन पर होगा वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, वेटरन्स इंडिया ने रेल विभाग का जताया आभार"
Post a Comment