बोरियो थाना में हुई शांति समिति की बैठक, सौहार्द वातावरण में पूजा मनाएं: BDO सह CO नागेश्वर साव
साहिबगंज : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बोरियो थाना परिसर में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नागेश्वर साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एसडीपीओ किशोर तिर्की उपस्थित थे।
बैठक में दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील अंचलाधिकारी ने की। उन्होंने पूजा पंडालों में अग्निशामक, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा डीजे के संबंध में हाई कोर्ट के निर्देश का पालन करने को कहा।
एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने पर एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक नूनू देव राय, थाना प्रभारी रोहित कुमार, पूजा समिति के बासुकी नाथ रक्षित, सीताराम रक्षित, हरदेव साह, नंद किशोर साह, रवि साह, बासुदेव पंडित, पंकज भगत, विष्णु जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
0 Response to "बोरियो थाना में हुई शांति समिति की बैठक, सौहार्द वातावरण में पूजा मनाएं: BDO सह CO नागेश्वर साव"
Post a Comment