वेटरन्स इंडिया ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार से की दुबारा खेती के लिए आर्थिक मदद की मांग


वेटरन्स इंडिया ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार से की दुबारा खेती के लिए आर्थिक मदद की मांग

साहिबगंज : वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज, उधवा और राजमहल प्रखंड के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार को तटबंधों की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आगामी बारिश में और नुकसान न हो।

उन्होंने राज्य सरकार से किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की भी मांग की, जिसमें कर्ज माफी और दोबारा खेती शुरू करने के लिए आर्थिक मदद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए, जिससे वे अपनी फसलों को फिर से उगा सकें और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, झारखंड किसान फसल राहत योजना के तहत किसानों को आच्छादित करने की भी मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार वेटरन्स इंडिया की मांगों पर विचार करेगी और बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क


0 Response to "वेटरन्स इंडिया ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार से की दुबारा खेती के लिए आर्थिक मदद की मांग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel