झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, देवघर-दुमका समेत कई जिलों के एसपी बदले
डीजीपी अनुराग गुप्ता से CID और ACB का प्रभार वापस, प्रिया दुबे बनीं नई एडीजी-ACB
रांची : झारखंड सरकार ने रविवार को राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस तबादले में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों से लेकर जिलों के एसपी तक बदले गए हैं। सबसे अहम बदलाव में डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी का प्रभार वापस ले लिया गया है। इनके स्थान पर रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक को सीआईडी का प्रभार दिया गया है, जबकि प्रिया दुबे को एडीजी-एसीबी बनाया गया है।
प्रमुख बदलाव:
-
अनुराग गुप्ता (डीजीपी): CID और ACB का प्रभार वापस।
-
प्रिया दुबे: एडीजी-ACB नियुक्त।
-
राजीव रंजन: रांची के नए एसएसपी।
-
पारस राणा: रांची के सिटी एसपी और जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार।
-
अजीत पीटर डुंगडुंग: देवघर एसपी से हटाकर संयुक्त निदेशक, पुलिस अकादमी हजारीबाग।
-
सौरभ: देवघर के नए एसपी।
-
अमित रेनू: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के नए एसपी।
-
अजीत कुमार (रांची सिटी एसपी): अब रेल एसपी, जमशेदपुर।
-
राकेश सिंह: रांची ट्रैफिक एसपी, साथ ही वायरलेस का अतिरिक्त प्रभार।
इसके अलावा बोकारो, दुमका, पलामू और कई अन्य जोनल और रेंज स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। सरकार ने यह तबादला प्रशासनिक कारणों से किया है।
0 Response to "झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, देवघर-दुमका समेत कई जिलों के एसपी बदले"
Post a Comment