JMM प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी के त्वरित प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर


JMM प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी के त्वरित प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

JMM प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी के त्वरित प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

साहिबगंज : बरहेट विधानसभा क्षेत्र के झबरा गांव में ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग से संपर्क साधा।

प्रखंड अध्यक्ष के प्रयासों से क्षेत्र में रविवार को 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके पूर्व बर्नाड ने 100 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उनके इस त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता से अब झबरा गांव के नागरिकों को नियमित और स्थायी बिजली सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस जनहितकारी कार्य को लेकर झबरा समेत आस-पास के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि बर्नाड मरांडी हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में कार्य करते हैं, और यही उनकी जनसेवा की पहचान है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "JMM प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी के त्वरित प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel