नेपाल हिंसा के चलते भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा अस्थायी रूप से बंद


नेपाल हिंसा कर्फ्यू के कारण भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा अस्थायी रूप से बंद, टिकट बुकिंग भी क्लोज

नेपाल हिंसा कर्फ्यू के कारण भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा अस्थायी रूप से बंद, टिकट बुकिंग भी क्लोज

नेपाल में सोशल मीडिया को बैन करने के आदेश के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन और आगजनी देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब इसका असर भारत और नेपाल के बीच चलने वाली मैत्री बस सेवा पर भी दिखने लगा है। बुधवार से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है।

साथ ही टिकट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। नेपाल में हालात सामान्य होने के बाद ही दोबारा बस सर्विस शुरू होगी। दरअसल, राजधानी दिल्ली और नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा चलाई जाती है।

इस सेवा के तहत दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की दो बसें और नेपाल की मंजूश्री प्राइवेट लिमिटेड ट्रेवल्स की दो बसें चलती हैं। नेपाल सरकार द्वारा बसों का संचालन नहीं किया जाता है, वहां सिर्फ प्राइवेट ऑपरेटर से ही बसे चलते हैं। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही बस का संचालन हो पाएगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "नेपाल हिंसा के चलते भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा अस्थायी रूप से बंद"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel