साहिबगंज से गुजरेगी सायरंग–नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन


साहिबगंज से गुजरेगी सायरंग–नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

साहिबगंज से गुजरेगी सायरंग–नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

साहिबगंज : साहिबगंज जिला अब मिजोरम और दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा सीधे जुड़ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम के सायरंग रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जो पहली बार साहिबगंज पहुंचेगी।

स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस (02057) 14 सितंबर को दोपहर 12:35 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद 12:37 बजे भागलपुर के रास्ते आनंद विहार के लिए रवाना होगी। 19 सितंबर से नियमित सेवा शुरू होगी, जिसके बाद ट्रेन नंबर 20507/20508 सायरंग–आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार नियमित रूप से चलने लगेगी।

दिल्ली जाने वाली राजधानी हर शनिवार शाम 4:53 बजे साहिबगंज पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी, जबकि सायरंग की ओर जाने वाली राजधानी हर सोमवार दोपहर 1:46 बजे आएगी और 1:48 बजे रवाना होगी। 20 कोच वाली यह राजधानी एक्सप्रेस 2,510 किलोमीटर का सफर 42 घंटे 20 मिनट में तय करेगी।

मुख्य जानकारी:

  • स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस (02057) 14 सितंबर को दोपहर 12:35 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, 2 मिनट ठहरकर 12:37 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी।

  • 19 सितंबर से नियमित सेवा शुरू होगी। ट्रेन नंबर 20507/20508 सायरंग–आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चलेगी।

  • दिल्ली जाने वाली राजधानी हर शनिवार शाम 4:53 बजे साहिबगंज पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी।

  • सायरंग की ओर जाने वाली राजधानी हर सोमवार दोपहर 1:46 बजे आएगी और 1:48 बजे रवाना होगी।

  • 20 कोच वाली ट्रेन 2,510 किलोमीटर का सफर 42 घंटे 20 मिनट में तय करेगी।


व्यापार जगत में खुशी की लहर

साहिबगंज से मिजोरम तक रेल संपर्क स्थापित होने से व्यापार और परिवहन के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे यहां के व्यापारी जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस रेल मार्ग के लिए मिजोरम में बने पुल में साहिबगंज और पाकुड़ से लाए गए उच्च गुणवत्ता वाले पत्थर का उपयोग किया गया है। यही पत्थर गंगा नदी पर निर्माणाधीन मनिहारी पुल में भी इस्तेमाल हो रहा है। यह साहिबगंज के व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करेगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क


0 Response to "साहिबगंज से गुजरेगी सायरंग–नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel