साहिबगंज को मिली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा आसान


साहिबगंज को मिली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा आसान

साहिबगंज : साहिबगंज जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब यहां के यात्रियों के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए दिल्ली तक का सफर और भी आसान हो गया है। 14 सितम्बर से सायरंग – आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या ( 02057 ) का संचालन साहिबगंज होकर शुरू हो जाएगा।

  • 14 सितंबर को यह ट्रेन दोपहर 12:35 बजे साहिबगंज स्टेशन 

  • पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 12:37 बजे भागलपुर की ओर रवाना हो जाएगी। 

  • हर शनिवार मिलेगी राजधानी की सुविधा

उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन 19 सितंबर से नियमित रूप से हर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हर शनिवार को साहिबगंज स्टेशन पर शाम 4:53 बजे पहुंचेगी और अपने निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद 4::55 बजे भागलपुर, जमालपुर, किऊल होकर आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना होगी।

ट्रेन कुल 17 घंटे 45 मिनट में दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा सायरंग (मिजोरम)) जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस हर सोमवार दोपहर 1:46 बजे साहिबगंज स्टेशन पहुंचेगी, और दो मिनट के ठहराव के बाद 1:48 बजे बरहरवा, पाकुड़ होकर मिजोरम के लिए रवाना होगी।

अगरतला से आनंद विहार तक चलने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी हर मंगलवार को शाम 4::53 बजे साहिबगंज स्टेशन पहुंचती है और अपने दो मिनट के निर्धारित ठहराव के बाद 4:55 बजे गंतव्य के लिए खुलती है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज को मिली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा आसान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel