राजमहल मॉडल कॉलेज में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों को विवेकानंद के विचारों से कराया गया अवगत


राजमहल मॉडल कॉलेज में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों को विवेकानंद के विचारों से कराया गया अवगत

राजमहल : राजमहल मॉडल कॉलेज और रामकृष्ण मिशन रांची के संयुक्त तत्वाधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी और विचारों से अवगत कराया गया।

इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी क्विज़ और निबंध प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान करना और उनमें भागीदारी हेतु प्रेरित करना था। ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य महाराज ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी और विचारों से अवगत कराया और उनके शिक्षा-दर्शन को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 30 नवंबर 2025 तक (लिंक www.rkmranchi.org) पर कर सकते हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा 12 जनवरी 2026 को पुरस्कृत किया जाएगा।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना केवल जीतने का अवसर नहीं होता, बल्कि यह चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, बंधुत्व आचरण, आत्मविकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने और जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉक्टर रमजान अली, डॉ. विवेक कुमार महतो, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सतपति मूर्ति झा, डॉ. अभिमन्यु कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क


0 Response to "राजमहल मॉडल कॉलेज में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों को विवेकानंद के विचारों से कराया गया अवगत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel