साहिबगंज के 70 वर्ष+ वालों का बनेगा आयुष्मान भारत कार्ड, अपने दस्तावेज यहां करें जमा
साहिबगंज : जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा है कि 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गो के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए है, क्योंकि 12 सितम्बर 2024 को मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के विस्तार की मंजूरी दे दी थी।
यानी अब देश समेत साहिबगंज जिले के हर बुजुर्ग को प्रति वर्ष 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। जिला प्रशासन के अनुसार, साहिबगंज जिला के वो सभी नागरिक जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है, उन सभी के लिए नया आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा,
चाहे वरिष्ठ नागरिक महिला हो या पुरुष, गरीब हो या अमीर, मध्यम वर्ग हो या उच्च वर्ग का, हिन्दू हो या अन्य धर्म का, योजना के अंतर्गत सभी को लाभ मिलेगा। मतलब साफ है कि जिले के 3 हजार परिवारों के 5 सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को हर साल मुफ्त में 5 लाख रूपए तक का बीमा मिलेगा,
यानी किसी भी बीमारी के 5 लाख तक का खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए जिले के किसी भी प्रज्ञा केंद्र में अपना आधार कार्ड व राशन कार्ड लेकर पहुंचे या जिले के बरहरवा, तालझारी, राजमहल या सदर अस्पताल से संपर्क करें।

0 Response to "साहिबगंज के 70 वर्ष+ वालों का बनेगा आयुष्मान भारत कार्ड, अपने दस्तावेज यहां करें जमा"
Post a Comment