साहिबगंज रेलवे स्टेशन किनारे कई ऊंची इमारतें, रेलवे ने नगर परिषद से मांगा स्पष्टीकरण,
साहिबगंज रेलवे स्टेशन किनारे कई ऊंची इमारतें, रेलवे ने नगर परिषद से मांगा स्पष्टीकरण, 10 इमारत मालिकों को नोटिस जारी
साहिबगंज : साहिबगंज स्टेशन में रेलवे ट्रैक के किनारे बनी ऊंची इमारतों के मालिकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। रेलवे विभाग ने नगर परिषद से स्पष्टीकरण मांगा है, जिसके बाद नगर परिषद के प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने पहले चरण में 10 इमारत मालिकों को नोटिस जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
साहिबगंज रेलखंड के किनारे कई ऊंची इमारतें बनाई गई हैं, जो रेलवे ट्रैक के बहुत करीब हैं। जब ट्रेनें गुजरती हैं, तो उनकी गति और कंपन से इन इमारतों को खतरा हो सकता है, जिससे ये ढह सकती हैं और बड़ी घटना हो सकती है। रेलवे ने इस मामले में नगर परिषद से विस्तृत जानकारी मांगी है, क्योंकि भविष्य में ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ने की संभावना है। इमारत मालिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब देने
को कहा गया है।
क्या कहते हैं नगर प्रशासक?
नगर परिषद के प्रशासक अभिषेक कुमार ने कहा कि दस इमारत मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। इमारत मालिकों के जवाबों और स्थल की जांच कर रिपोर्ट रेलवे को सौंपी जाएगी। नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें इमारतों को गिराने या अन्य कदम शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में रेलवे और नगर परिषद दोनों ही गंभीर हैं और जल्द ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।

0 Response to "साहिबगंज रेलवे स्टेशन किनारे कई ऊंची इमारतें, रेलवे ने नगर परिषद से मांगा स्पष्टीकरण,"
Post a Comment