सिविल सर्जन ने विद्यालय में 200 पौधों का वितरण कर बढ़ाई पर्यावरण संरक्षण की पहल


पर्यावरण संरक्षण की सराहनीय पहल, सिविल सर्जन ने किया विद्यालय प्रांगण में वृहद पौधा वितरण कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण की सराहनीय पहल, सिविल सर्जन ने किया विद्यालय प्रांगण में वृहद पौधा वितरण कार्यक्रम

साहिबगंज : भरतिया कॉलोनी स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में एक प्रेरणादायक और पर्यावरण हितैषी पहल के अंतर्गत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां राजकीय मध्य विद्यालय, तालबन्ना के छात्र-छात्राओं के बीच गंगा हरित अभियान के तहत 200 फलदार पौधों का वितरण मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि विद्यालय परिसर की सुंदरता में भी अभिवृद्धि करना रहा। 

कार्यक्रम का आयोजन गंगा मिशन, कोलकाता के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे ग्रहण व रोपित किए,

जिसमें फूलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे प्रमुख रूप से शामिल रहे। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रामददेव पासवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि "पौधारोपण केवल एक क्रियाकलाप नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित उपहार है।

हमें प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं उठानी होगी।" गंगा मिशन, कोलकाता की इस पहल से न केवल विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी सुदृढ़ हुई है। आगे उन्होंने कहा कि वृक्ष ही प्रकृति है, प्रकृति ही वृक्ष है और वृक्षों से हमारा जीवन है। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सिविल सर्जन ने विद्यालय में 200 पौधों का वितरण कर बढ़ाई पर्यावरण संरक्षण की पहल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel