साहिबगंज के लाल को SBG न्यूज की ओर से श्रद्धांजलि, शहीद मो. शाहनवाज़ आलम


साहिबगंज के लाल को SBG न्यूज की ओर से श्रद्धांजलि, शहीद मो. शाहनवाज़ आलम की पहली शहादत दिवस पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबगंज के लाल को SBG न्यूज की ओर से श्रद्धांजलि, शहीद मो. शाहनवाज़ आलम की पहली शहादत दिवस पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
शहीद जवान की फाइल फोटो और पार्थिव शरीर

साहिबगंज : जिला के कुलीपाड़ा निवासी और सीआरपीएफ के वीर जवान मो. शाहनवाज़ आलम को आज उनकी पहली शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। आलम ने 6 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रशिक्षण के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

यह घटना भले ही युद्धक्षेत्र में न हुई हो, लेकिन उनका बलिदान राष्ट्र की सेवा में अद्वितीय है। श्रद्धांजलि समारोह में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने कहा कि शहीद आलम का बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा

और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि उनके सपनों को साकार करने और समाज में एकता, देशभक्ति तथा सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

SBG न्यूज की ओर से अमर शहीद आलम को शत-शत नमन। उल्लेखनीय है कि ट्रेनिंग के दौरान वज्रपात से शाहनवाज और एक अन्य जवान झुलस गए थे। दोनों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान साहिबगंज निवासी मो. शाहनवाज और यूपी के प्रयागराज निवासी एक अन्य जवान की मौत हो गई थी। शाहनवाज नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा के निवासी थे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज के लाल को SBG न्यूज की ओर से श्रद्धांजलि, शहीद मो. शाहनवाज़ आलम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel