स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, राजमहल विधायक, सिविल सर्जन व अन्य ने किया उद्घाटन


स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, राजमहल विधायक, सिविल सर्जन व अन्य ने किया उद्घाटन

राजमहल : अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एमटी राजा, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. गुफरान आलम, डॉक्टर किरण माला, मोहम्मद मारूफ, घिशु शेख, बाबुदा, अखलाकुर रहमान समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं भी शामिल रहीं।

विधायक राजा ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को समाज की प्रगति से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं की स्थिति में सुधार से ही हमारा जिला मजबूत बन सकता है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।

सिविल सर्जन ने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज में सबसे अहम है। जब महिलाएं स्वस्थ और सुरक्षित होंगी तभी परिवार और आने वाली पीढ़ी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा को विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मातृत्व लाभ योजनाएं, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। वहीं, डॉक्टर उदय टुडू ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रसर हैं। महिलाएं आज आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में मातृत्व लाभ योजनाएं, पोषण आहार वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी बेटी शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित न रहे।  कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 10 टीबी मरीजों को गोद लिया और सभी को पोषण आहार किट भी वितरित किया।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, राजमहल विधायक, सिविल सर्जन व अन्य ने किया उद्घाटन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel