साहिबगंज में 17 सितंबर से चलेगा स्वास्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान


साहिबगंज में 17 सितंबर से चलेगा स्वास्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान

साहिबगंज : "स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान" साहिबगंज में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान की सफलता के लिए रक्तदाता संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविरों के आयोजन पर चर्चा हुई।

युवाओं से अधिकाधिक रक्तदान कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और उपचार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और रक्तदाता संगठनों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

आगे उन्होंने बताया कि महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूक किया जाएगा, क्योंकि स्वस्थ महिलाएं ही अपने परिवार और समाज को सशक्त बना सकती हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान में समाजसेवी संस्थाओं और रक्तदाता संगठनों की भागीदारी से समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज में 17 सितंबर से चलेगा स्वास्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel