हिन्दू धर्म रक्षा मंच की अहम बैठक आयोजित, निष्क्रिय सदस्यों को किया गया पदमुक्त


हिन्दू धर्म रक्षा मंच की अहम बैठक आयोजित, निष्क्रिय सदस्यों को किया गया पदमुक्त

साहिबगंज: हिंदू धर्म रक्षा मंच की जिला स्तरीय बैठक राजमहल प्रखंड के निरीक्षण भवन में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला मंत्री नकुल बर्मन ने किया, जबकि बैठक का संचालन सह संयोजक मिथुन राजवंशी कर रहे थे।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष व प्रदेश संयोजक संतोष तिवारी उपस्थित रहे। केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने बताया की हिंदू धर्म रक्षा मंच को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक रखी गई थी।

प्रमुख कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र में प्रत्येक माह एक बैठक अवश्य आयोजित करें और जागरूक लोगों को मंच से जोड़ने का प्रयास करें। मंच के प्रदेश संयोजक संतोष तिवारी ने बताया कि जिला संयोजक सहित मंच के कुछ सदस्यों को उनकी निष्क्रियता के कारण उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।

उन्होंने नए जिला संयोजक कृष्णा कुमार घोष व जिला महामंत्री दिलीप कुमार राम कि घोषणा की। मुख्य अतिथियों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मंच की विचारधारा से लोगों को अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में सुरेश साहा, तुषार सरकार, देवाशीष मंडल, पंकज मंडल, अचिन मंडल, प्रभाष घोष, पिंटु मजुमदार, सिदाम वशु, अशोक कुमार मंडल सहित अन्य प्रखंडों से मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "हिन्दू धर्म रक्षा मंच की अहम बैठक आयोजित, निष्क्रिय सदस्यों को किया गया पदमुक्त"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel