जीएसटी संशोधन का वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे ने किया स्वागत


जीएसटी संशोधन का वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे ने किया स्वागत, आमजन से उद्योग जगत तक को मिलेगा बड़ा फायदा

जीएसटी संशोधन का वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे ने किया स्वागत, आमजन से उद्योग जगत तक को मिलेगा बड़ा फायदा

साहिबगंज : झारखंड वेटरन्स इंडिया प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घी, दूध, पनीर, मक्खन जैसी आवश्यक खाद्य एवं डेयरी उत्पादों, सूखे मेवे, औषधियों, स्वास्थ्य सेवाओं, बीमा, सौर ऊर्जा उपकरणों, ट्रैक्टर, साइकिल और निर्माण सामग्रियों पर जीएसटी दरों में भारी कमी से देश के आमजन, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योग जगत और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विशेष रूप से स्वास्थ्य और बीमा सेवाओं को करमुक्त किया जाना जनता के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि सीमेंट, ईंट, टाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं (एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि), इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन और अक्षय ऊर्जा उपकरणों पर कर में कटौती से उद्योग और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी। भूलन दुबे ने आगे कहा कि शराब, पान मसाला, तंबाकू, ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो जैसे विलासिता एवं हानिकारक उत्पादों पर कर दरें बढ़ाना सामाजिक दृष्टि से सराहनीय कदम है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "जीएसटी संशोधन का वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे ने किया स्वागत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel