मुक्तेश्वर घाट पर उमड़ी भाई-बहनों की भीड़, अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए किया गंगा स्नान


मुक्तेश्वर घाट पर उमड़ी भाई-बहनों की भीड़, अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए किया गंगा स्नान

साहिबगंज : आज भाई दूज है। विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुक्तेश्वर घाट पर यमराज का मंदिर है। यहीं घाट पर ही मुख्य स्नान चल रहा है। यहां भारी भीड़ है। लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। बड़े-बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चे तक, सभी पूरी श्रद्धा के साथ गंगा स्नान कर रहे हैं।

भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यहां यम फांस (अकाल मृत्यु) से मुक्ति के लिए स्नान किया। स्नान के बाद बहनों ने भाई को आसन पर बिठाकर तिलक किया। इसके बाद मंदिर में जाकर वैदिक विधि-विधान से दीप जलाकर पूजा की। घाट पर पंडे भाई-बहनों की पूजा करा रहे हैं।

बता दें कि दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। मान्यता है कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है।

जिले भर में यह त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 23 अक्टूबर को रात 10.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू होगी


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "मुक्तेश्वर घाट पर उमड़ी भाई-बहनों की भीड़, अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए किया गंगा स्नान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel