झारखंड के कुख्यात अपराधी का नया ठिकाना बनेगा साहिबगंज जेल


झारखंड के कुख्यात अपराधी का नया ठिकाना बनेगा साहिबगंज जेल, जेल आईजी ने आदेश किए जारी

साहिबगंज : कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल से साहिबगंज जेल के लिए लाया जा रहा है। शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह, किसी भी समय सुजीत सिन्हा की साहिबगंज जेल में शिफ्टिंग हो जाएगी।

दरअसल, सुरक्षा की दृष्टिकोण से जेल आईजी ने दो सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल से साहिबगंज शिफ्ट करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा में पलामू सेंट्रल जेल से सूजीत सिन्हा को साहिबगंज के लिए रवाना किया गया है। डेढ़ महीने पहले सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

सुजीत सिन्हा पर कुछ वर्ष पहले तक पलामू के विभिन्न इलाकों में अकेले 32 से अधिक एफआईआर दर्ज थे। हालांकि, पिछले कुछ महीनो में सुजीत सिन्हा कई मुकदमों में बरी भी हुआ है। सुजीत सिन्हा पर पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रांची और रामगढ़ समेत कई इलाकों में एफआईआर दर्ज हैं। सुजीत सिंह से जुड़े हुए मुकदमों की जांच एनआईए एवं एटीएस भी कर रही है।

अपराधी सुजीत सिन्हा के पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद हाई अलर्ट भी जारी किया गया और पूरी जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सुजीत सिन्हा पलामू सेंट्रल जेल से साहिबगंज भेजे जाने की पुष्टि जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने की है। दरअसल पलामू सेंट्रल जेल में कई बड़े अपराधी बंद हैं। कुछ दिनों पहले 200 से अधिक कैदियों को दूसरे जिलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "झारखंड के कुख्यात अपराधी का नया ठिकाना बनेगा साहिबगंज जेल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel