भगवान भास्कर को अर्ध्य देने नया टोला घाट पर उमड़े श्रद्धालु
साहिबगंज : तालझारी प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे उत्साह-श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महाराजपुर स्थित नया टोला घाट श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।
छठ पर्व के दौरान घाटों का माहौल भक्ति और पारंपरिक गीतों से गुंजायमान रहा। घाट को विशालकाय शिवजी की प्रतिमा से सजाया गया था, जो पूरी तरह से आस्थामय और भावुक करने वाला रहा। भारी भीड़ के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
खुद तालझारी थाना प्रभारी घाट पर पहुंचे और भगवान भास्कर का आशीर्वाद लिया। उनकी मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। महाराजपुर के नया टोला घाट पर ही हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से उषा अर्ध्य अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति और मनुष्य के अद्भुत संबंध का प्रतीक है। यह पर्व न केवल सूर्यदेव की उपासना का अवसर है, बल्कि शुद्धता, अनुशासन और समर्पण की मिसाल भी है।

0 Response to "भगवान भास्कर को अर्ध्य देने नया टोला घाट पर उमड़े श्रद्धालु"
Post a Comment