डीसी ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने के आदेश


डीसी ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने के आदेश

साहिबगंज : उपायुक्त सह दंडाधिकारी हेमन्त सती ने शनिवार को बारियो प्रखंड के बांझी उप स्वास्थ्य केन्द्र, पशुपालन चिकित्सालय एवं राज्यकीय अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय बांझी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई अनियमितताएं पाईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उपयुक्त ने उनके वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई खामियां पाई गईं। उपायुक्त ने इन अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश दिए।

पशुपालन चिकित्सालय में भी उपायुक्त ने कई कमियां पाईं। उन्होंने चिकित्सालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं, राज्यकीय अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय में अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उपयुक्त सती ने उनके वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी संस्थानों में सुधार लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "डीसी ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने के आदेश"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel