धनतेरस पर सजे बाजार, ज्वैलरी और साड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद


धनतेरस को लेकर सजी बाजारें, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी के पायल और बिछुए महिलाओं व युवतियों की पहली पसंद

धनतेरस को लेकर सजी बाजारें, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी के पायल और बिछुए महिलाओं व युवतियों की पहली पसंद

साहिबगंज :  जिले भर में धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर बाजार सज गया है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। युवती और महिलाओं के लिए नई डिजाइन की साड़ियां और लहंगे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। साथ ही बेहतरीन डिजाइन की ज्वैलरी भी महिलाओं को खूब भा रही है।    

हालांकि, साहिबगंज में सोने और चांदी की ज्वैलरी की मैन्युफैक्चरिंग तो नहीं होती, लेकिन दिल्ली मेरठ, कोलकाता और राजकोट से आने वाली ज्वैलरी की डिजाइन महिलाओं को बहुत पसंद आ रही है। धनतेरस पर खरीदारी के लिए प्रमुख आकर्षण सोने के ज्वैलरी, गले के सेट,

मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, चांदी की चेन, पायल, पायजेब और बिछुए महिलाओं की पहली पसंद हैं। नई डिजाइन की साड़ियां और लहंगे महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, कॉस्मेटिक, मेकअप, हेयर स्टाइल, नेल एक्सटेंशन, ब्लीच और बैक्स जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों की मांग इस बार बढ़ी है।

पूजा के लिए पूजन सामग्री की भी जमकर खरीदारी हो रही है। कुल मिलाकर यहां के बाजारों में खरीदारी का दौर जोरों पर है। महिलाएं अपने पसंदीदा उत्पादों को खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ रही हैं। इस बार त्यौहारों पर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "धनतेरस पर सजे बाजार, ज्वैलरी और साड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel