धनतेरस को लेकर बाजारों में उल्लास, खरीदारी को पहुंच रहे ग्राहक


धनतेरस को लेकर बाजारों में उल्लास, खरीदारी को पहुंच रहे ग्राहक

साहिबगंज : शनिवार को धनतेरस पर शहर के विभिन्न बाजारों में रौनक देखने को मिली। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रॉसरी के अलावा अन्य दुकानें सजी नज़र आई। चौक बाजार, बाटा रोड, एलसी रोड, पूर्वी और पश्चिमी फाटक, चैती दुर्गा, जिरवाबाड़ी स्थित बाजारों के व्यापारियों में उल्लास देखने को मिला।

लोगों को खरीदारी करते देखा गया। बाजारों में दुकानों को रोशनी और फूलों से सजाया गया है। छोटे-बड़े व्यापारी भी विशेष ऑफर दे रहे हैं। बाजारों के फुटपाथ और पार्किंग में स्टॉल लगे हैं। शुक्रवार को भी धनतेरस की पूर्व संध्या पर काफ़ी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आए थे।

श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चंद्र मोहन के अनुसार, धनतेरस के दिन की खरीदारी और पूजा का समय बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धनतेरस दिपावली का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

इस दिन लोग अपने घरों और दुकानों में नए बर्तन, आभूषण और अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदते हैं। पुजारी चंद्र मोहन ने बताया कि धनतेरस पर प्रदोष काल में यानी शाम 5 बजे से 7 बजे तक पूजा करना अत्यंत शुभ होता है। इस समय देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

साथ ही, इस दिन दोपहर के बाद शुरू होने वाली धन त्रयोदशी का समय भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवधि में किए जाने वाले पूजन और दान-धर्म का विशेष महत्व होता है। उल्लेखनीय है कि धनतेरस पर केवल पूजा ही नहीं, बल्कि खरीदारी का भी विशेष महत्व है।

इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन और सजावटी सामान खरीदना शुभ माना जाता है। पुराने और टूटे बर्तनों को बदलना भी शुभ विधान है। पूजा और खरीददारी के दौरान सकारात्मक सोच और श्रद्धा के साथ काम करना चाहिए। इस दिन पूजन सामग्री, दीपक और मिठाइयों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शाम के प्रदोष काल में दीपक जलाकर लक्ष्मी माता का पूजन करना धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "धनतेरस को लेकर बाजारों में उल्लास, खरीदारी को पहुंच रहे ग्राहक"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel