चारों ओर रही दीपावली की धूम, हर ओर खुशियों और उत्सव का माहौल
साहिबगंज : पूरे जिले में प्रकाश पर्व दिपावली की धूम देखने को मिली। मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ लोगों ने दीप जलाकर, मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर यह त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
घरों को रंग-बिरंगी झालरों और दीयों से सजाया गया, जबकि बच्चों ने पटाखे जलाकर उत्सव का आनंद लिया। वहीं, विभिन्न बाजारों में दीपावली की रौनक चरम पर रही। मिठाई, सजावट, फूलों और पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर उत्सव और खुशियों का माहौल रहा।
दीपावली का पर्व भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। यह त्यौहार प्रकाश, समृद्धि और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की खुशहाली और संपन्नता की कामना की।
दीपावली सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक है। यह त्यौहार लोगों को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। हर घर और हर दिल आनंद और प्रकाश से सराबोर रहा।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "चारों ओर रही दीपावली की धूम, हर ओर खुशियों और उत्सव का माहौल"
Post a Comment