12वीं की छात्रा दृष्टि ने सोलो डांस प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान


12वीं की छात्रा दृष्टि ने सोलो डांस प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व

12वीं की छात्रा दृष्टि ने सोलो डांस प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व

साहिबगंज : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में साहिबगंज जिले की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, पोखरिया की कक्षा 12 की छात्रा दृष्टि चटर्जी ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।

उन्होंने सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर साहिबगंज का मान बढ़ाया, और अब वे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस कला उत्सव में राज्य के 24 जिलों से लगभग 700 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और संगीत, नृत्य, वादन, चित्रकला, पारंपरिक कथा वाचन एवं नाटक जैसी छह विधाओं में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

साहिबगंज लौटने पर दृष्टि का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि दृष्टि की यह उपलब्धि जिले की अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "12वीं की छात्रा दृष्टि ने सोलो डांस प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel