डीसी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, जिला प्रशासन तक सरल, सुरक्षित, त्वरित एवं पारदर्शी पहुंच
साहिबगंज : उपायुक्त हेमन्त सती के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की स्थापना और राजस्व संबंधित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है।
शुक्रवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के नागरिक सेवाओं से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया गया। गौरतलब है कि उपायुक्त हेमन्त सती ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता दरबार को नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनाया जाए।
किसी भी नागरिक को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकारी सेवाओं तक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। यह पहल सुशासन, जवाबदेही और जन-सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "डीसी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, जिला प्रशासन तक सरल, सुरक्षित, त्वरित एवं पारदर्शी पहुंच"
Post a Comment