करवा चौथ 2025: राशि अनुसार कौन-से रंग की साड़ी पहनें महिलाएं? जानिए किस रंग से बढ़ेगा सुख-सौभाग्य


सुख-सौभाग्य के लिए करवा चौथ पर महिलाओं को राशि के अनुसार किस कलर की साड़ी पहनकर पूजा करना शुभ होगा ?

 

सुख-सौभाग्य के लिए करवा चौथ पर महिलाओं को राशि के अनुसार किस कलर की साड़ी पहनकर पूजा करना शुभ होगा ?

करवा चौथ व्रत का हिन्दू संस्क्रति में विशेष महत्व है। इस दिन पति की लम्बी उम्र के लिए पत्नियां पूर्ण श्रद्धा से निर्जला व्रत रखती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पावन पर्व है।

करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को साड़ी तो लाकर देते हैं, पर पत्नी की राशि के अनुसार किस रंग की साड़ी देनी है, वह जानिए। मेष राशि- मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ की पूजा अगर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहन कर करती हैं तो आने वाला समय बेहद शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ पर सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से आने वाले समय में पति-पत्नी के प्यार में कभी कमी नहीं आएगी। मिथुन राशि- इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग इस करवा चौथ पर बेहद शुभ रहने वाला है।

इस राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके पति की आयु निश्चित रूप से लम्बी होगी। कर्क राशि- इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ की पूजा विशेषकर लाल व सफेद रंग की कादम्बिनी वाली साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए।

याद रखें इस राशि की महिलाओ को व्रत खोलते समय सफेद रंग की बर्फी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति का प्यार आपके लिए कभी कम नहीं होगा। सिंह राशि- करवा चौथ की साड़ी चुनने के लिए इस राशि की महिलाओ के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

इस राशि की महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी व गोल्डन रंग चुन सकती हैं। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से शादी-शुदा जोड़े के वैवाहिक जीवन मे हमेशा प्यार बना रहता है। कन्या राशि- कन्या राशि वाली महिलाओं को इस करवा चौथ पर लाल हरी य फिर गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ मिलेगा। ऐसा करने से दोनों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ जाएगी।

वृश्चिक राशि- इस राशि की महिलाएं लाल मेहरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा। धनु राशि- इस राशि की महिलाए पीले य आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लम्बी उम्र की कामना करें।

मकर राशि- मकर राशि की महिलाएं इलैक्ट्रिक ब्लू रंग करवा चौथ पर पहनने के लिए चुनें। ऐसा करने से आपके मन की हर इच्छा जल्द पूर्ण होगी। कुम्भ राशि- ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू य सिल्वर रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मीन राशि- इस राशि की महिलाओ को करवा चौथ पर लाल य गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा।


रिपोर्ट: पंडित मनोज पांडे | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "करवा चौथ 2025: राशि अनुसार कौन-से रंग की साड़ी पहनें महिलाएं? जानिए किस रंग से बढ़ेगा सुख-सौभाग्य"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel