करवा चौथ पर केवल एक घंटा 13 मिनट रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, साहिबगंज में शाम...


करवा चौथ पर केवल एक घंटा 13 मिनट रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, साहिबगंज में शाम...

साहिबगंज: पति-पत्नी के प्रेम, स्नेह और समर्पण का प्रतीक पर्व करवा चौथ आज पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष साहिबगंज में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:16 से 6:29 बजे तक रहेगा, यानी केवल एक घंटा 13 मिनट तक ही व्रतधारिणी महिलाएं पूजा कर सकेंगी। वहीं, चांद का दीदार शाम 7:30 से 7:42 बजे के बीच किया जा सकेगा।

गुरुवार को पर्व की पूर्व संध्या पर साहिबगंज के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। शहर के चौक बाजार, स्टेशन रोड, एलसी चौक, जिरवाबाड़ी और मदनशाही इलाके में महिलाओं ने श्रृंगार, मेहंदी, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। देर रात तक ब्यूटी पार्लर और मेहंदी स्टॉल्स पर भीड़ लगी रही।

करवा चौथ व्रत का महत्व

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति के दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं और चांद को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलती हैं।

इस तरह करें पूजा

  1. सुबह स्नान के बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।

  2. शाम को मिट्टी की वेदी बनाकर शिव परिवार की स्थापना करें।

  3. थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर रखें और घी के दीये जलाएं।

  4. चंद्रोदय से पहले पूजा की तैयारी करें और चंद्रमा के उदय के साथ पूजा प्रारंभ करें।

  5. करवा चौथ कथा का श्रवण करें या दूसरों को सुनाएं।

  6. छलनी से चांद को देखकर अर्घ्य दें और पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलें।

साहिबगंज में हर वर्ष की तरह इस बार भी महिलाएं सोलह श्रृंगार कर चांद के दीदार की प्रतीक्षा करेंगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "करवा चौथ पर केवल एक घंटा 13 मिनट रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, साहिबगंज में शाम..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel