156वीं जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी, कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
साहिबगंज : जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। उनकी प्रतिमा और चित्रों पर माल्यार्पण कर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को शहर के गांधी चौक बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष बरकतउल्लाह खान के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया।
उन्होंने गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देता 'बापू' का जीवनदर्शन हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा है। उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है।
वहीं, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। उन्होंने सत्य-अहिंसा आधारित बापू के विचारों को याद करते हुए स्वच्छ भारत के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बरकतउल्लाह खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष इकलाख नदीम, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बासुकीनाथ यादव, नगर अध्यक्ष सतीश पासवान, जिला सचिव मोहम्मद रिज़वान समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "156वीं जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी, कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प"
Post a Comment