झारखंड मजदूर संघ (प्र.) की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय, धरना-प्रदर्शन करेगा संघ
झारखंड मजदूर संघ (प्र.) की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय, 14 को उधवा प्रखंड कार्यालय और 16 को श्रम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगा संघ
साहिबगंज : राजमहल स्थित निरीक्षण भवन में झारखंड मजदूर संघ (प्रजा.) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने विगत माह के कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के उपरांत जिला समिति में कुछ सदस्यों एवं पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए उनके स्थान पर नए लोगों को पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यकारी अध्यक्ष श्रीदाम बसु के स्थान पर मोहम्मद सद्दाम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष शिवलाल ठाकुर के स्थान पर निखिल यादव, संगठन मंत्री बीरबल मंडल के स्थान पर कल्पना कुमारी, जिला सदस्य पंकज ठाकुर के स्थान पर अंसार खान एवं मुकर्रम शेख के स्थान पर सुष्मिता कुमारी को जिला सदस्य के लिए नामित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 14 अक्टूबर को उधवा प्रखंड कार्यालय तथा 16 अक्टूबर को श्रम कार्यालय, साहिबगंज में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, केंद्रीय सदस्य रवि घोष, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, महामंत्री मो. इमाम विश्वास, अज्जुम अली, मंत्री मिथुन राजवंशी, कार्यमंत्री मो. जावेद अख्तर, ब्रह्मदेव यादव समेत दर्जनों संघ के सदस्य मौजूद थे।
0 Response to "झारखंड मजदूर संघ (प्र.) की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय, धरना-प्रदर्शन करेगा संघ"
Post a Comment