सघन वाहन जांच अभियान, वाहन चलाते समय आवश्यक कागज़ात रखें साथ: DTO
MVI ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, वाहन चलाते समय आवश्यक कागज़ात रखें साथ: DTO
साहिबगंज : मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में शहर के जिरवाबाड़ी थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की।
थाना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान बिना हेल्मेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, ताकि किसी भी अवांछित या उपद्रवी तत्वों की गतिविधि पर नियंत्रण रखा जा सके।
बताया गया कि जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। मौके पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सघन वाहन जांच अभियान, वाहन चलाते समय आवश्यक कागज़ात रखें साथ: DTO"
Post a Comment