मंडरो प्रखंड के तेतरिया गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद, उल्लंघन पर जुर्माना


मंडरो प्रखंड के तेतरिया गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद, फैसले का उल्लंघन करने वालों पर ₹2100 का जुर्माना

मंडरो प्रखंड के तेतरिया गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद, फैसले का उल्लंघन करने वालों पर ₹2100 का जुर्माना

साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के तेतरिया गांव में 7 बजे के बाद बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। यह निर्णय गांव में देर रात तक शराब बिक्री बंद करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस संबंध में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व पूर्व मुखिया सुनिल सोरेन कर रहे हैं।   

गांव वालों ने निर्णय लिया है कि 7 बजे शाम के बाद गांव में प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों पर 2100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय सुबह के 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, अस्पताल या अन्य जरूरी काम के सिलसिले में गांव आने पर प्रतिबंध नहीं है।    

सुनील सोरेन ने बताया कि ग्राम सभा ने यह निर्णय अपने स्तर पर लिया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय को शराब के सेवन से होने वाले नुकसान से बचाना है। यदि कोई शराब विक्रेता ग्राम सभा के इस फैसले का उल्लंघन करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "मंडरो प्रखंड के तेतरिया गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद, उल्लंघन पर जुर्माना"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel